ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Bihar Crime News: मोतिहारी का 'नटवरलाल' व्यवसायियों से करोड़ों की ठगी कर फरार, 50 दुकानदार पहुंचे SP के दरबार

बिहार के मोतिहारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां से एक बड़े ठगी कांड का खुलासा हुआ है. एक नटवरलाल ने कई जिले के करीब 40 से 50 इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हो गया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News:  बिहार के मोतिहारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां से एक बड़े ठगी कांड का खुलासा हुआ है। एक नटवरलाल ने कई जिले के करीब 40 से 50 इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हो गया है। ठगी का यह शातिर आरोपी व्यवसायियों को कूलर और पंखा सप्लाई करने के नाम पर रुपए ऐंठकर चंपत हो गया है।


मामला सिर्फ मोतिहारी तक सीमित नहीं है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज सहित कई जिलों के दुकानदारों को अपने झांसे में लिया। वहीं, आरोपी की पहचान जीवधारा निवासी अमन जायसवाल के रूप में हुई है। अमन ने सीजन से पहले कूलर, पंखा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की आपूर्ति का झूठा वादा कर सभी से एडवांस में लाखों-करोड़ों की रकम वसूल ली लेकिन समय पर ना तो सामान की आपूर्ति हुई, ना ही रुपए लौटाए गए। जब दुकानदारों ने संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला और उसका घर भी बंद पाया गया।


समान समस्या झेल रहे सभी पीड़ित व्यवसायी एकजुट होकर मोतिहारी के एसपी श्री के जनता दरबार में पहुंचे और राशि की रिकवरी तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित थाना को जांच के निर्देश दिए हैऔर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 


वहीं, पूछताछ के दौरान एक पीड़ित व्यवसायी ने बताया, हमने सीजन से पहले लाखों का ऑर्डर दिया था। पूरा पेमेंट एडवांस लिया गया। अब ना सामान मिला और ना ही पैसे वापस। हम बर्बाद हो चुके हैं। दूसरे व्यवसायी ने कहा, एक ही व्यक्ति ने इतने लोगों को एक साथ ठग लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा। हमें प्रशासन से मदद की उम्मीद है।


एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच का आदेश दे दिया गया है। संबंधित थाना को निर्देश दिया गया है कि सभी पीड़ितों के बयान दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। जल्द ही आरोपी को पकड़कर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी अमन जायसवाल की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। व्यवसायियों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा और उनकी धनराशि की भरपाई के प्रयास किए जाएंगे।

रिपोर्ट- सोहराब आलम

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें