ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Crime News: बिहार में प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, भाभी से आशिकी पड़ी भारी

Bihar Crime News: मोतिहारी के कोहबरवा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक आमोद शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ने अपने भाई की पत्नी से शादी की थी, जिससे नाराजगी के चलते यह वारदात होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था, तभी बदमाशों  ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र के कोहबारवा गांव की है।


बताया जा रहा है कि मृतक आमोद साह ने अपनी भाई की पत्नी से ही शादी कर लिया था और उसको अपने पास रखा था। बड़ेभाई मनोज साह से उसके चार बच्चे थे। इसके बावजूद महिला का प्रेम अपने देवर अमोद साह से हो गया और अमोद साह कोर्ट की इजाजत के बाद अपनी भाभी को ही पत्नी बना लिया था।


जिसको लेकर भाई मनोज साह और आमोद साह के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अमोद साह और मनोज साह 5 भाई हैं। मनोज साह की शादी 12 साल पहले मुस्कान के साथ हुई थी। मुस्कान का दिल अपने पति मनोज शाह से हट गया और अपने देवर से उसकी दिल्लगी हो गई और देवर के साथ वह रहने लगी।


मुस्कान का आरोप है कि उसके पहले पति मनोज साह ने इससे पहले भी अमोद साह को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस भी यह मामले की जांचमें जुट गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम,मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें