ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

ये कैसी क्रूरता! फ्रिज से लड्डू खाने पर मां ने 4 साल के मासूम को गर्म तवे पर बैठाया, बुरी तरह से जला बच्चा

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में फ्रिज से लड्डू खाने पर मां ने 4 साल के मासूम को गर्म तवे पर बैठा दिया। जिससे बच्चा बुरी तरह से जल गया।

 Ghaziabad Crime News
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने फ्रिज से लड्डू खाने पर बच्चे को कठोर सजा दी। मां ने 4 साल के मासूम को गर्म तवे पर बैठा दिया। बच्चे का गुनाह बस इतना था कि उसने फ्रिज से निकालकर लड्डू खा लिए थे। जिसके बाद बच्चे की सौतेली मां गुस्से से आगबबूला हो गई और उसने गर्म तवे पर मासूम को बैठा दिया। पिता ने सौतेली मां और सास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 


दरअसल शालीमार गार्डन की डीएलफ कॉलोनी में रहने वाले राजेश के अनुसार वह मूलरूप से महाराष्ट्र स्थित नागपुर के रहने वाले हैं। पिछले 20 सालों से ट्रांस हिंडन में परिवार के साथ रह रहे हैं। वह गांधीनगर स्थित फैक्टरी में सिलाई का काम करते हैं। दो साल पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। पहली शादी से उनका एक बेटा गीतांशु है, जो चार साल का है। करीब सात-आठ महीने पहले उन्होंने डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाली महिला से दूसरी शादी की थी। महिला की भी यह दूसरी शादी थी। उसका भी पहले पति से तलाक हो चुका है और एक 7 साल की बेटी है। शादी के बाद उन्होंने डीएलएफ कॉलोनी में ही किराये पर कमरा ले लिया था। 


उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को जब वह काम पर चले गए, तब उनकी दूसरी पत्नी बेटा और बेटी को लेकर पास में रह रही अपनी मां के घर चली गई। यहां उनके बेटे गीतांशु ने फ्रिज में रखा लड्डू निकाल कर खा लिया। इस पर बौखलाई उनकी पत्नी ने बेटे को तवा गर्म करके उस पर बैठा दिया। इसके बाद डराकर चुप करा दिया। गर्म तवे पर बिठाने के कारण बच्चे के कूल्हे बुरी तरह जल गए थे। 5 फरवरी को जब उन्होंने घाव देखा तब बेटे से पूछा। पूरा मामला पता चलने के बाद उन्होंने शालीमार गार्डन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मासूम के पिता ने आरोपी पत्नी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें