ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

प्रिंसिपल ने क्लास-3 की बच्ची को इस कदर बेरहमी से पीटा...आंख की रोशनी चली गई...कंप्लेन करने गई मां को भी पीटने का आरोप

Moradabad Crime News: UP के मुरादाबाद में प्रिंसिपल ने क्लास-3 में पढ़ने वाली बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई।

Moradabad Crime News
पिटाई से बच्ची की आंख की रोशनी चली गई
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Moradabad Crime News: यूपी के मुरादाबाद से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के भोगपुर मिठौनी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा कक्षा 3 की छात्रा की पिटाई करने से उसकी आंख की रोशनी चले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत करने गई बच्ची की मां की भी पिटाई की गई है। पीड़ित छात्रा की मां ने डीएम से इस मामले की शिकायत की है।


पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी मासूम बेटी ने एक महीने पहले स्कूल से घर जल्द जाने की जिद की तो प्रधानाध्यापिका ने उसे बेरहमी से पीट दिया था, जिससे उनकी बेटी की बाईं आंख की रोशनी चली गई। छात्रा की मां ने बुधवार को जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगरीय क्षेत्र शुभम गुप्ता करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


थाना मझोला क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी पीड़ित छात्रा की मां ज्योति कश्यप ने बताया कि उसकी दो बेटियां भोगपुर मिठौनी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 में पढ़ती हैं। ज्योति ने विद्यालय की प्रिंसिपल गीता करन पर अपनी छोटी बेटी हिमांशी की बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका के द्वारा की गई पिटाई से छात्रा हिमांशी की आंख की रोशनी चली गई है। ज्योति कश्यप ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी बेटी का सरकारी नेत्र चिकित्सालय और निजी नेत्र चिकित्सकों से लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार कराया है। जिसमें पता चला है कि छात्रा अब उस आंख से नहीं देख सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें