ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Crime News: मोकामा गोलीकांड के आरोपी गैंगस्टर सोनू को हाई कोर्ट से मिली बेल, अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर की थी कई राउंड फायरिंग

Bihar Crime News: मोकामा शूटआउट केस में गैंगस्टर सोनू को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 4 से ज्यादा मामलों में जमानत मिलने के बाद अब वह भागलपुर जेल से रिहा होगा। जनवरी में अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मोकामा गोलीकांड में गैंगस्टर सोनू को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सोनू के खिलाफ दर्ज सभी 4-5 मामलों में उसे जमानत दे दी है। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह भागलपुर जेल से रिहा हो जाएगा।


दरअसल, यह मामला 22 जनवरी 2025 का है, जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था। मुकेश उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था। दोनों ने उस पर 68 लाख रुपये की गबन का आरोप लगाया। मुकेश ने इस बारे में अनंत सिंह से मदद मांगी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। 


इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ जलालपुर पहुंचे, ताला तोड़ा और सोनू-मोनू से बातचीत के लिए नौरंगा गांव पहुंचे। वहीं दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। करीब 70 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि पुलिस ने केवल 14 खोखे बरामद किए।


23 जनवरी को मुकेश के घर दोबारा गोलीबारी हुई, जिसमें पुलिस को 4 खोखे मिले। 24 जनवरी को पचमला थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया और पहले पटना, फिर भागलपुर जेल भेजा गया। उसी दिन अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। बताया जा रहा है कि अब सोनू की रिहाई के बाद मोनू भी सरेंडर कर सकता है।


इस गोलीबारी का एक 53 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें 20 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं। इसके आधार पर अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा और मारपीट जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें