ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 लाख के इनामी समेत 4 बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर की हालत गंभीर

Meerut crime news: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कग्गा गैंग के 4 बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया है।

Meerut crime news:
पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Meerut crime news: यूपी के मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस की कार्रवाई में चार बदमाशों के मारे जाने की खबर है। इनमें से दो हरियाणा के रहने वाले हैं। वहीं एक लाख का इनामी अरशद सहारनपुर जिले के बाढ़ी माजरा का रहने वाला है। चौथे बदमाश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सोमवार देर रात करीब दो बजे एसटीएफ मेरठ की टीम ने शामली के झिंझाना क्षेत्र में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद निवासी बाढ़ी माजरा सहारनपुर और उसके तीन साथियों मंजीत, सतीश और एक अन्य को घेर लिया। जिसके बाद अरशद और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


एसटीएफ की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए में 4 बदमाशों को ढेर कर दिया। एएसपी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि जवाबी फायरिंग में एक लाख के इनामी अरशद समेत चारों बदमाशों की मौत हो गई है। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील के पेट में तीन गोलियां लगीं। उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। आपको बता दें कि अरशद पर हत्या, डकैती, लूट के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें