ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

SAHARSA: पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, कार्बाइन के साथ बाईक सवार गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक के पास से एक कार्बाइन, 9 एमएम कारतूस, मोबाइल और बाइक को जब्त किया गया है, वही उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: सहरसा जिले में एक बाइक सवार को कार्बाइन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बनगांव थाना और जिला आसूचना इकाई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ दबोचा है। गिरफ्तार युवक की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड 10 बेलहा टोला निवासी रंजेश यादव के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।


सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार को बनगांव थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बजाज प्लेटिना मोटरसाईकिल (जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-19B-4659 है) से नरियार नहर से रहुआमणि नहर की ओर जा रहा है। उसके पास झोले में हथियार है, जो किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। 


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रहुआमणि नहर के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाईकिल पर तेजी से आता दिखा। जो पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसकी तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगे नाइलोन के झोले से एक कार्बाइन और 9 एमएम का कारतूस बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने उसके पास से एक मोबाईल जब्त की है। इस मामले में बनगांव थाने में केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें