ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

13 साल के लड़के ने चुराई पिस्टल, YouTube से गोली चलाना सीखकर 30 राउंड की फायरिंग

Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक 13 साल के लड़के ने बंदूक चोरी कर ली। यू-ट्यूब से गोली चलाना सीखकर उसने 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग कर दी।

Kolhapur News
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कोल्हापुर शहर के बाहरी इलाके पसरीचा नगर में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर से 13 साल के लड़के ने बंदूक चोरी की। रिवॉल्वर चोरी करने के बाद गोली चलाना सीखने के लिए उसने इंटरनेट का सहारा लिया।


लड़के ने यू-ट्यूब पर गोली चलाने के वीडियोज देखे। वीडियो से गोली चलाना सीखने के बाद उसने 30 से अधिक राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गोकुल शिरगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक महावीर भाऊ साकले कई सालों से कोल्हापुर शहर के पास पसरीचा नगर में रह रहे हैं। उनके घर में एक अलमारी के खुले ड्रॉअर में  जर्मनी में बनी .32 बोर की आर्मिनियस रिवॉल्वर रखी हुई थी, जिसमें जिंदा कारतूस भरे थे। उन्होंने सुरक्षा के लिए यह रिवॉल्वर घर पर रखी थी। उनके घर पर एक महिला काम करती है। जिसके साथ कभी-कभी उसका बेटा काम पर आता था।


अपनी मां के साथ काम पर आये 13 साल के नौकरानी के नाबालिग बेटे ने अलमारी के दराज से पिस्तौल चोरी कर ली। यूट्यूब वीडियो देखकर बंदूक चलाना सीखने के बाद उसने घर की दीवार पर दो गोलियां चलाईं, लेकिन लाउडस्पीकर के शोर के कारण किसी को गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। दीवार पर दो फायर करने के बाद उसे लगा कि वह बंदूक चलाना सीख गया है। इसके बाद वह अपने एक दोस्त को लेकर खुले मैदान में गया, जहां उसने हवा में और पेड़ पर कई राउंड फायरिंग की और फिर रिवॉल्वर को फेंक दिया। जब रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने रिवॉल्वर गुम होने की सूचना दी, तो पुलिस तुरंत गांधीनगर में नौकरानी के घर पहुंची। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके 13 वर्षीय बेटे ने बंदूक चोरी की थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें