ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार पुलिस की सफलता; मर्डर से पहले कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को किया गिरफ्तार, दो सगे भाइयों को मारने की मिली थी सुपारी

MADHEPURA : मधेपुरा पुलिस ने सुपारी किलर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. पुलिस को खबर मिली थी कि कुमारखंड थाना अंतर्गत बैसाढ़ के रहने वाले दो लोगो की हत्या

बिहार पुलिस की सफलता; मर्डर से पहले कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को किया गिरफ्तार, दो सगे भाइयों को मारने की मिली थी सुपारी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHEPURA : मधेपुरा पुलिस ने सुपारी किलर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. पुलिस को खबर मिली थी कि कुमारखंड थाना अंतर्गत बैसाढ़ के रहने वाले दो लोगो की हत्या कर दी जाएगी. जिसके बाद पुलिस ने एक का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने वारदात घटने के पहले ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. 


आपको बता दे इस बात की जानकारी देते हुए एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को रात्रि करीब 8:00 बजे वैज्ञानिक पद्धति से अनुश्रवण के क्रम में मधेपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी. कुमारखंड थाना अंतर्गत बैसाढ़ के रहने वाले शिवम मलिक और उनके भाई राजेंद्र मलिक की हत्या जमीनी विवाद के कारण कर दी जाएगी, यह भी सूचना मिली कि बैसाढ़ निवासी राजेश कुमार का शिवन मल्लिक से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसमें राजेश कुमार के द्वारा 3 लाख रुपये और उसके भाई की हत्या की सुपारी ग्राम भरगामा अररिया जिले के कुख्यात अपराधी मोहम्मद जमील को दी गई है. 


दरअसल पुलिस को यह भी सूचना मिली की 28 जनवरी की रात्रि में शिवम मलिक को मचान पर सोए अवस्था में हत्या करने की योजना है. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अविलंब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम को घटनास्थल की घेराबंदी कर छापेमारी का आदेश दिया. छापेमारी के क्रम में घटनास्थल के पास अपराधी राजेश कुमार, दिल मोहन कुमार उर्फ मुकेश साह, धीरेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से दो, देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाईक और मोबाईल बरामद हुआ है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें