ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

प्रेम कहानी या जुर्म? मजदूरी करने गया युवक नाबालिग को लेकर फरार, पंजाब पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बिहार के विभूतिपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मिथुन कुमार पंजाब में मजदूरी करता था और उसने मोहल्ले की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।

bihar crime
image from AI
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिहार के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार को उस समय एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब पंजाब पुलिस ने एक युवक को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी मिथुन कुमार पंजाब में मजदूरी करता था और अपने ही मोहल्ले की नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। लड़की के पिता की शिकायत के बाद पंजाब पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए युवक का पता लगाया और लड़की के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। 


जानकारी के अनुसार आरोपी मिथुन कुमार माधोपुर निवासी मुन्ना राय का पुत्र है। वह मजदूरी के सिलसिले में पंजाब में रहता था। लेकिन हाल ही में वह अपने ही गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। 


मामला दर्ज होते ही पंजाब पुलिस हरकत में आई और युवक का लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया। पंजाब पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया और युवक का लोकेशन ट्रेस कर लिया। इसके बाद सोमवार को पंजाब पुलिस की एक टीम विभूतिपुर थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से माधोपुर गांव में छापेमारी की. कुछ ही देर में मिथुन कुमार को पकड़ लिया गया और लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया.


गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस लड़के और लड़की को अपने साथ ले गई. दोनों की मेडिकल जांच कराई जाएगी ताकि मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं की पुष्टि हो सके. हालांकि पंजाब पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया.


विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम आई थी और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी लड़के और लड़की को बरामद कर पंजाब ले गई है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें