ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

दुल्हन को पहनाई साढ़े 3 लाख की ज्वेलरी...फिर कोर्ट में इंतजार करता रहा दूल्हा..रफूचक्कर हुई लड़की

Hardoi Crime News: यूपी के हरदोई से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कोर्ट मैरेज से तुरंत पहले दुल्हन साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वेलरी पहनकर फरार हो गई।

 Hardoi Crime News
लुटेरी दुल्हन का कारनामा
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Hardoi Crime News: लुटेरी दुल्हन की कहानी हमने फिल्मों में बहुत देखी है। लेकिन यूपी के हरदोई से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शादी से ठीक पहले साढ़े तीन लाख की ज्वेलरी लेकर दुल्हन फरार हो गई। हरदोई में सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता के साथ लड़की ने  फरेब करते हुए शादी से ठीक पहले गहने लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि युवती शादी का झांसा देकर कोर्ट मैरिज के लिए अपने परिजनों के साथ आई। इस दौरान दूल्हे के घर वालों ने कोर्ट मैरिज से पहले दुल्हन को साढ़े तीन लाख रुपए की ज्वेलरी पहना दी। दूल्हा कोर्ट मैरेज के प्रोसेस में लगा था तभी कोर्ट परिसर से दूल्हे के घर वालों को चकमा देकर लड़की अपने परिवार वालों के साथ फरार हो गई।


खबरों के मुताबिक नीरज गुप्ता को लड़की के परिवारवालों ने पहले अपने जाल में फंसाया, फिर उसे लड़की दिखाई और शादी फिक्स कर दी गई। दोनों परिवार शादी के लिए कोर्ट परिसर पहुंच गया। कोर्ट मैरिज से ठीक पहले लड़के वालों ने अपनी होने वाली बहू को साढ़े तीन लाख रुपये के गहने पहना दिए। कोर्ट परिसर में कोर्ट मैरेज की तैयारी पूरी की जा रही थी तभी लड़की अपने परिवार के लोगों के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने इस घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें