ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना EOU की बड़ी कार्रवाई: आधार फर्जीवाड़े मामले में मधेपुरा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार क्या बिहार का मखाना भी होगा जीएसटी फ्री? डॉ. राम प्रकाश ने उठाया सवाल

अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की जब्ती की कार्रवाई: ASP

अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी हुई। एएसपी ने बताया कि हत्या समेत 15 आपराधिक मामलों में वांछित लल्लू मुखिया पर सरेंडर नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Bihar

18-Jul-2025 06:04 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल में पुलिस ने शुक्रवार को अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। दरअसल बाढ़ थाने में हत्या का एक मामला दर्ज हुआ था। कांड संख्या 98/23 के आरोपी कर्णवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आज भी उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। 


बाहुबली लल्लू मुखिया के पेट्रोल पंप, ईंट भट्ठा चिमनी के साथ-साथ होटल में भी छापेमारी की गई। लेकिन लल्लू मुखिया पुलिस के हाथ नहीं आया। लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लू मुखिया कभी मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी माना जाता था। लेकिन आजकल पूर्व विधायक के साथ वो नहीं है। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि कोर्ट से जो बेल था वो 16 जुलाई को समाप्त हो गया है। 


हाईकोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई जल्द होगी। आज बाढ़ के साथ साथ पटना में भी छापेमारी की गई है। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बाहुबली लल्लू मुखिया ने बाढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा चुके हैं।


लल्लू मुखिया पर आपराधिक साजिश रचने के 4,धोखाधड़ी के 3,रंगदारी के 2,किडनैपिंग,डकैती और हत्या के कुल 15 मामले दर्ज है। वो खुद को सामाजिक कार्यकर्ता,बिजनेसमैन,कॉन्ट्रैक्टर और किसान बताते हैं। इसी साल मार्च में भी लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। अब तीन महीने बाद फिर से लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। यदि लल्लू मुखिया सरेंडर नहीं करता है तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी।