ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

मुझे फंसाया जा रहा, रेप-हत्या मामले में एक IPS शामिल; RG कर केस के दोषी का सनसनीखेज दावा

RG Kar Rape Case Verdict: संजय रॉय ने कहा, मैं हमेशा अपने गले में रुद्राक्ष की चेन पहनता हूं. अगर मैंने अपराध किया होता तो मेरी चेन घटनास्थल पर ही टूट गई होती. मैं यह अपराध नहीं कर सकता.

मुझे फंसाया जा रहा, रेप-हत्या मामले में एक IPS शामिल; RG कर केस के दोषी का सनसनीखेज दावा
© Google
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RG Kar Rape Case Verdict: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी करार दिया. सोमवार, 20 जनवरी को कोर्ट सजा सुनाएगी। इस बीच सुनवाई के दौरान संजय रॉय ने कहा कि वह निर्दोष है. उसने जज से कहा, मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है. मैंने ऐसा नहीं किया है, जिन्होंने ये किया है, उन्हें छोड़ा जा रहा है. इसमें एक IPS अधिकारी शामिल है.

संजय रॉय ने कहा, मैं हमेशा अपने गले में रुद्राक्ष की चेन पहनता हूं. अगर मैंने अपराध किया होता तो मेरी चेन घटनास्थल पर ही टूट गई होती. मैं यह अपराध नहीं कर सकता.

कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ BNS  धारा 64,66, 103/1 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ शिकायत है कि वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गया और सेमिनार रूम में जाकर वहां आराम कर रही महिला डॉक्टर पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें