ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने काट डाली गर्दन

KISHANGANJ : खबर किशनगंज से.. जहां एक पति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना बहादुरगंज थाना इलाके के भाटाबाडी पंचायत के आदिवासी टोला की है जहां एक पति ने अपन

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने काट डाली गर्दन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KISHANGANJ : खबर किशनगंज से.. जहां एक पति ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना बहादुरगंज थाना इलाके के भाटाबाडी पंचायत के आदिवासी टोला की है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। 


बुधवार दोपहर को आपसी कहासुनी के बीच पति ने दबिया से पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनते ही गाँव वालों ने आरोपी पति को धर दबोचा और उसे पुलिस के आने तक बांधकर रखा। गांव वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुँच गई। 


पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया।  जानकारी के अनुसार भाटाबाडी पंचायत के आदिवासी टोला वार्ड संख्या 10 निवासी राम किस्कू उर्फ नेपाली ने अपनी 50 साल की पत्नी का गला दबिया से काट डाला। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच परिवारिक विवाद बताया जाता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार के मुताबिक मृतिका के परिजनों की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें