ब्रेकिंग
नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त

जनसुराज पार्टी का स्टिकर लगी कार से लूट, सेक्सटॉर्शन कांड की आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

किशनगंज में जनसुराज पार्टी का स्टिकर लगी कार से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा किया। सेक्सटॉर्शन कांड में जेल जा चुकी जेबा खातून इस मामले में शामिल पाई गई। पुलिस ने लूटी गई गाड़ी और दो आरोपी गिरफ्तार किए।

Bihar
सब्जी कारोबारी से लूट
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KISHANGANJ: किशनगंज पुलिस ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के आजाद चौक में रविवार को हुई लूट की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जयंतो बर्मन अपनी टाटा इंट्रा गाड़ी से सब्जी लेकर अररिया जिले के जोकीहाट जा रहे थे।


इसी दौरान जनसुराज पार्टी का स्टीकर लगी सफेद रंग की एक कार रजिस्टेशन नंबर (WB74BK4417) में सवार चार लोग सवार थे जिन्होंने उन्हें रोका और मारपीट करने लगे। जयंतो बर्मन से मोबाइल, 600 रुपए नकद और सब्जी लदी गाड़ी को लूट लिया। आग ले जाकर जयंतो बर्मन को गाड़ी से उतार दिया गया था। घटना की शिकायत पर एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि लूट के बाद आरोपियों की अर्टिगा कार मस्तान चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस समय कार में कुनैन रेजा, रोशमी खातून, नकीद अनवर और शेखर सिन्हा सवार थे। इनकी निशानदेही पर लूटी गई टाटा इंट्रा गाड़ी को बरामद किया गया है। 


इस लूटकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा यह सामने आया है कि कुख्यात सेक्सटॉर्शन कांड की आरोपी जेबा खातून भी इस वारदात में शामिल थी। वह पहले से ही जमानत पर बाहर थी। जेबा समेत दो महिलाओं और कुल पांच लोगों का यह  गिरोह पहले युवकों को प्रेम जाल में फंसाया जाता, फिर होटल के रूम में बुलाकर उनके साथ अवैध संबंध बनाता था।


इसके बाद गैंग के सदस्य उन्हें रंगे हाथ पकड़ता और पिटाई करता था। फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों की वसूली करता था। बताया जाता है कि रोशनी ने 50 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है। इनसे करीब 1.5 करोड़ रुपए ठग चुकी हैं। इसमें मुखिया से लेकर जिला स्तर के जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ था, जब एक पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। गिरोह के लोगों ने उनसे 2.85 लाख रुपए ठग लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें