ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Bihar Crime News: सीमांचल में धडल्ले से बनाए जा रहे फर्जी निवास प्रमाण पत्र, पुलिस ने बड़े रैकेट का किया खुलासा

Bihar Crime News: किशनगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के तलवारबंधा गांव में फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। सैकड़ों फर्जी प्रमाण पत्र, लैपटॉप, प्रिंटर, और कैश बरामद किया गया है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिघलबैंक प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित तलवारबंधा गांव में फर्जी आवास प्रमाण पत्र बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है और पूछताछ की जा रही है।


एसपी सागर कुमार झा ने इस मामले की जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि तलवारबंधा गांव की चार महिलाओं के निवास प्रमाण पत्र की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। दिघलबैंक के राजस्व अधिकारी ने पुष्टि की कि ये प्रमाण पत्र विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए थे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसमें एसडीपीओ मंगलेश कुमार, डीएसपी साइबर रविशंकर, प्रभारी डीआईओ जनमजय सिंहा और कई थानों के एसएचओ शामिल थे। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने पिछले एक महीने में करीब 100 फर्जी प्रमाण पत्र बनाए हैं और प्रति प्रमाण पत्र 200 रुपये वसूले थे। 


पुलिस ने मौके से दो दर्जन से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, और भारतीय व नेपाली मुद्रा भी जब्त की है। एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में इस्तेमाल किए गए लिंक और उसे भेजने वाले की जानकारी मिल गई है। जल्द ही पूरे गिरोह पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें