ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

Bihar Crime News: जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता का अपहरण, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घर से उठाया

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता को बदमाशों ने घर में घुसकर अगवा कर लिया है. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया है.

Bihar Crime News
अपराधियों के हौसले बुलंद
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साहेबपुर कमाल प्रखंड में हथियारबंद अपराधियों ने हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य राकेश कुमार का अपहरण कर लिया है।


इस वारदात का आरोप संदलपुर पंचायत के सरपंच पति और आरजेडी से जुड़े कुख्यात अपराधी डब्बू उर्फ डब्लू यादव पर लगा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि राकेश कुमार के साथ अनहोनी हो सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर राकेश कुमार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


राकेश कुमार के भाई विवेक कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम कुख्यात अपराधी डब्लू यादव करीब दर्जन भर हथियारबंद अपराधियों के साथ उनके घर के पास आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटनास्थल पर 12 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस घटना के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि डब्लू यादव अक्सर अपने गैंग के साथ शराब पीकर दबंगई करता है। शनिवार को भी वह शराब के नशे में था, और वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया था।


एसपी मनीष कुमार ने पुष्टि की कि संदलपुर वार्ड नंबर-4 से राकेश कुमार का अपहरण हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी डब्लू यादव, जो ज्ञानटोल का निवासी है, हथियारों से लैस होकर राकेश कुमार के घर पहुंचा और मारपीट कर जबरन उन्हें पकड़कर दियारा क्षेत्र की ओर ले गया। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापेमारी में जुटी हुई है और जल्द ही राकेश कुमार को सुरक्षित बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें