ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Crime News: नाबालिग की पिटाई का वीडियो वायरल, चोरी के आरोप में दबंगों ने की बर्बरता

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में 13 वर्षीय नाबालिग को चोरी के आरोप में गांव के दबंगों ने बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. पीड़ित को नदी में डुबोने की कोशिश भी की गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उतरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग को चोरी के आरोप में दबंगों ने बेरहमी से पीटा और उस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बालक की पहचान 13 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है, जिसे गांव के ही चार दबंग युवकों ने मोबाइल और साइकिल चोरी के आरोप में पहले रात में घर से उठाकर एक कमरे में बंद किया और फिर रातभर बेल्ट, लाठी और डंडों से पीटा। अगली सुबह आरोपियों ने उसे रसौंक गांव के पास बागमती नदी के किनारे ले जाकर जबरन पानी में डुबोने की कोशिश की और फिर से बुरी तरह मारा-पीटा। गुलशन के मुताबिक, वह बेहोश होने तक मार खाता रहा।


परिजनों ने बताया कि जब गुलशन को काफी खोजबीन के बाद घायल अवस्था में नदी किनारे पाया गया, तो उसे आनन-फानन में खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


पीड़ित का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक उसके ही गांव के हैं और पहले भी कई बार लोगों को धमकाते रहे हैं। उसने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ताकि दूसरों में भी डर बना रहे।


घटना को लेकर मोरकाही थाना में पीड़ित परिवार द्वारा लिखित शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


इस अमानवीय कृत्य से इलाके में गुस्सा है। कई स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ प्रशासन को तत्काल कड़ा रुख अपनाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्ट- अनिश कुमार

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें