ब्रेकिंग
लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडरलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

सरकारी स्कूल का नया कारनामा, पत्नी की जगह पति करता है ड्यूटी, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के निर्देश

KATIHAR: बिहार का सरकारी स्कूल अलग-अलग कारनामों की वजह से चर्चा में रहता है। इस बार कटिहार के एक स्कूल से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी हैरत मे

सरकारी स्कूल का नया कारनामा, पत्नी की जगह पति करता है ड्यूटी, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के निर्देश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR: बिहार का सरकारी स्कूल अलग-अलग कारनामों की वजह से चर्चा में रहता है। इस बार कटिहार के एक स्कूल से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी हैरत में पड़ गए। मामला जिले के खुड़ियाल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिहपुर का है, जहां महिला प्रिंसिपल मीना खातून के जगह उनके पति मोहम्मद मिस्टर को ड्यूटी करते पकड़ा गया है है। इस मामले के बाद सरकारी स्कूल एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। 



महिला प्रिंसिपल के जगह उनके पति मध्यान भोजन से लेकर स्कुल के रजिस्टर और ऑफिस तक संभालते हैं। अब ऐसे में स्कूल में मध्यान भोजन और पढाई की क्या गुणवत्ता होगी ये आप खुद समझ सकते हैं। हैरत की बात ये है कि ये कारनामा एक दिन का नहीं बल्कि ये सब लंबे समय से चल रहा है. जिले में बैठे सुशासन के तारणहारों को कानों कान इसकी खबर तक नहीं है। 



हेडमास्टर साहिबा के पति से जब पूछा गया कि स्कुल में वो क्या कर रहें हैं तो जबाब ऐसा मिला, जिसे सुनकर अधिकारियों के होश उड़ जाए। हेडमास्टर साहिबा के पति ने कहा कि आपको जो छापना है, छाप दीजिये लेकिन में स्कूल आऊंगा। जब इस बाबत बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर कड़ी करवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें