ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Katihar Crime News: कटिहार में नाबालिग लड़का रहस्यमय तरीके से लापता, दुकानदार पर अपहरण का आरोप; आरोपी परिवार समेत फरार

Katihar Crime News: कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़का रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने दुकान मालिक पर अपहरण का आरोप लगाया है। आरोपी परिवार समेत फरार है, पुलिस जांच में जुटी है।

Katihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Katihar Crime News: कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र के अयोध्यागंज बाजार के जमाई टोला निवासी बसंती देवी का 17 वर्षीय बेटा सतीश कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। परिजनों ने उस दुकान मालिक पर अपहरण का आरोप लगाया है, जिसके यहां वह काम करता था। आरोपी दुकान मालिक परिवार के साथ फरार हो गया है।


जानकारी के अनुसार, सतीश बीते 28 अगस्त की सुबह नया चौक स्थित मछली मार्केट के बबलू इंटरप्राइजेज पर काम करने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन जब दुकान पहुंचे तो दुकान बंद मिली और मालिक का मोबाइल स्विच ऑफ था। दुकान मालिक बबलू साह के बेटे मयंक ने सितीश से मिलने की बात तो स्वीकारी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।


चार दिन बाद खुलासा हुआ कि बबलू साह परिवार सहित फरार हो गया है। पीड़ित मां बसंती देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला प्रकाश में आने के बाद बरारी विधायक विजय सिंह पीड़ित परिवार से मिले और डीएसपी को फोन कर शीघ्र जांच का निर्देश दिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें