ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद फायरिंग, पकड़े गए अपराधियों की जमकर धुनाई

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने पहले लूट की और फिर फायरिंग करते हुए भागने लगे। लेकिन इसमें 4 अपराधियों को पकड़ लिया गया। गोलीबारी में स्थानीय शख्स क

ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद फायरिंग, पकड़े गए अपराधियों की जमकर धुनाई
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने पहले लूट की और फिर फायरिंग करते हुए भागने लगे। लेकिन इसमें 4 अपराधियों को पकड़ लिया गया। गोलीबारी में स्थानीय शख्स को गोली लग गई, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने अपराधियों की जमकर पिटाई कर दी। चारों बदमाश की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने अपराधियों की दो बाइक भी जला डाली। 




समस्तीपुर के ताजपुर थाना के नीम चौक बाजार के सोनी फैंसी ज्वेलर्स में दुकान खुलते ही दो बाइक पर सवार 6 अपराधियो ने धावा बोलकर आभूषण भरे 3 बैग को लूट लिया। लेकिन भागने के दौरान स्थानीय लोगो ने सभी को घेर लिया तब अपराधी गोली चलाते हुए भागने लगे। इसमे एक स्थानीय व्यक्ति अशरफ अली को गोली लग गई। घटना से भीड़ बेकाबू हो उठी और पकड़े गए चारों अपराधियों की जबरदस्त पिटाई कर दी।




अपराधियों की दोनों बाइक में भी आग लगा दी गई। जानकारी के मुताबिक लुटे गए 3 बैग में दो को स्थानीय लोगो ने बरामद कर लिया लेकिन एक बैग दो अपराधी लेकर भागने में सफल रहे है। घायल शख्स और चारों अपराधियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। ताजपुर बाजार में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें