ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

JSSC पेपर लीक मामला: रांची, पटना और चेन्नई में रेड, SIT ने 11 लोगों को हिरासत में लिया

RANCHI/PATNA: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में हुए पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसआईट

JSSC पेपर लीक मामला: रांची, पटना और चेन्नई में रेड, SIT ने 11 लोगों को हिरासत में लिया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI/PATNA: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में हुए पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसआईटी की टीम ने रांची, पटना और चेन्नई में छापेमारी की है। एसआईटी ने इस मामले में कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ चल रही है।


इस मामले में एसआईटी की टीम ने चेन्नई से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसआईटी ने इसी मामले में पटना से एक युवक को भी पकड़ा है, जिससे पूछताछ चल रही है। जिन 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनमें से कोई भी जेएसएससी का कर्मी नहीं है। इनमें ऐसे लोग है, जिन्होंने परीक्षा के पश्नपत्र को वायरल किया था। इसके अलावा कई अप्रत्यक्ष रूप से इस गिरोह से जुड़े बताये जा रहे है। 


इस मामले में जेएसएससी के कनीय पदाधिकारियों से भी एसआईटी ने पिछले दिनों पूछताछ की थी। इस मामले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी, उप सचिव संजय कुमार साह, अवर सचिव हरेंद्र किशोर राम और प्रधान आप्त सचिव संतोष कुमार ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर एसआईटी के पुलिस अफसरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पेपर लीक मामले में संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी ने ही नामकुम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें