ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

झारखंड: सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को नक्सलियों ने लगाई आग, लेवी के पैसे नहीं मिलने पर वारदात को दिया अंजाम

DHANBAD: खबर धनबाद से आ रही है, जहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जेसीबी का ड्राइवर जान बचाकर मौके से फरार हो गया।

झारखंड: सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को नक्सलियों ने लगाई आग, लेवी के पैसे नहीं मिलने पर वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: खबर धनबाद से आ रही है, जहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जेसीबी का ड्राइवर जान बचाकर मौके से फरार हो गया। निर्माण कंपनी से लेवी की मांग को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के बेलमी की है।


बताया जा रहा है कि गणेशपुर से बेलमी तक सड़क निर्माण करा रही कंपनी का जेसीबी निर्माण कार्य में लगा हुआ था। सड़क निर्माण का काम चल ही रहा था, तभी हथियारों से लैस होकर नक्सली वहां पहुंच गए और जेसीबी मशीन को आग लगा दी। देखते ही देखते जेसीबी जलकर पूरी तरह से राख हो गई। वारदात को अंजाम देकर नक्सली मौके से फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कहा जा रहा है कि निर्माण कंपनी के ठेकेदार से नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी और लेवी के पैसे नहीं देने पर जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद सड़क निर्माण में लगे मजदूर और अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें