ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

झारखंड: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, बुलाने पर भी नहीं लौटी तो युवक ने उठाया यह कदम

BOKARO: खबर बोकारो से है, जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज एक पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। बार बार बुलाने के बाद जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने अपनी दुकान में ही फांसी लगाकर खुद

झारखंड: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, बुलाने पर भी नहीं लौटी तो युवक ने उठाया यह कदम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: खबर बोकारो से है, जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज एक पति ने खौफनाक कदम उठा लिया। बार बार बुलाने के बाद जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने अपनी दुकान में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना नावाडीह थाना क्षेत्र के बोरवाडीह गांव की है।


मृतक की पहचान बोरवाडीह गांव निवासी परमेश्वर महतो के 30 वर्षीय बेटे सुरेश महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश महतो की पत्नी चिन्ता देवी बीते सोमवार को अपनी बीमार भाभी को देखने लिए मायके चली गई थी। उसने अपने दोनों बच्चों के ससुराल में ही छोड़ दिया था। मंगलवार को जब सुरेश ने फोन कर पत्नी को वापस लौटने को कहा तो उसने दो तीन दिन बाद लौटने की बात कहकर फोन कट कर दिया।


मंगलवार को खाना खाने के बाद सुरेश अपने बेटे को लेकर दुकान में सोने के लिए चला गया। सुबह जब सुरेश के बेटे की आंख खुली तो उसने अपने पिता का शव फांसी के फंदे से लटका पाया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें