ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में प्रेमी से शादी करने के लिए पत्नी ने की पति की हत्या, राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी वारदात

झारखंड के पलामू में 16 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, प्रेमी की तलाश जारी है।

Jharkhand
कलयुगी पत्नी की करतूत
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: झारखंड के पलामू जिले में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने पति की पत्थरों के कुचलकर हत्या कर दी।


झारखंड के पलामू में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति-पत्नी और वो के चक्कर में पति की जान चली गयी। यहां 16 साल की एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, लड़की की शादी 22 जून को सरफराज खान नामक युवक से हुई थी, लेकिन शादी के बाद दोनों साथ नहीं रह रहे थे। 


लड़की का पहले से ही एक ब्वॉयफ्रेंड था जिससे वह शादी करना चाहती थी। जब घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कर दी, तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने बताया कि 31 जुलाई को लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सरफराज को जंगल में बुलाया, और वहां पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंककर पत्तों से ढक दिया गया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में तलाशी अभियान चला रही है। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें