ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

झारखंड: PLFI नक्सलियों का भारी उत्पात, पुल निर्माण में लगे मजदूरों को पीटा, लेवी के लिए JCB समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़

KHUNTI: झारखंड में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद नक्सली अपनी मौजूदी का एहसास करा रहे हैं। राजधानी रांची से सटे खूंटी में मंगलवार की देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पा

झारखंड: PLFI नक्सलियों का भारी उत्पात, पुल निर्माण में लगे मजदूरों को पीटा, लेवी के लिए JCB समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHUNTI: झारखंड में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद नक्सली अपनी मौजूदी का एहसास करा रहे हैं। राजधानी रांची से सटे खूंटी में मंगलवार की देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि जेसीबी समेत कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।


दरअसल, मुरहू थाना क्षेत्र के सुरूंदा और मारंगटोली के बीच पुल निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की देर रात बाइक और कार पर सवार होकर पहुंचे तीन नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की और जेसीबी, बाइक और स्कूटी समेत अन्य गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे मजदूर और अन्य कर्मी जान बचाकर इधर-उधर भागने सगे।


निर्माण एजेंसी के ठेकेदार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद जबतक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तबतक तीनों नक्सली मौके से फरार हो गए थे। आशंका जताई जा रही है कि लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूर सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें