ब्रेकिंग
‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

झारखंड में नक्सलियों का उत्पात, एकसाथ पांच गाड़ियों को लगाई आग

PALAMU: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के पलामू से आ रही है, जहां पुलिस को चुनौती देते हुए नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सोमवार की देर रात नक्सलियों ने ईंट-भट्ठा पर खड़े पांच वाहन

झारखंड में नक्सलियों का उत्पात, एकसाथ पांच गाड़ियों को लगाई आग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PALAMU: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के पलामू से आ रही है, जहां पुलिस को चुनौती देते हुए नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सोमवार की देर रात नक्सलियों ने ईंट-भट्ठा पर खड़े पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए। पांचों गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी स्थित ईंट-भट्ठे की है।


बताया जा रहा है कि टीपीसी नक्सलियों का एक दस्ता सोमवार की देर रात कंडा घाटी में पहुंचा था। नक्सलियों के इस दस्ते ने SKM ईंट भट्ठे पर धावा बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। चिमनी भट्ठे पर मौजूद कर्मियों और मजदूरों को नक्सलियों ने बंधक बना लिया और एक के बाद एक पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।


इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। चिमनी मालिक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने लेवी की मांग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें