ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

झारखंड: महीनों से हवस का शिकार बना रहा था पड़ोसी, युवक ने शादी से मना किया तो महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट

GIRIDIH: झारखंड में महीनों तक महिला का यौन शोषण करने के बाद शादी से इंकार करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। बेवफाई से आहत महिला ने ब्लेड से प्रेम का प्राइवेट पार्ट काट डाला।

झारखंड: महीनों से हवस का शिकार बना रहा था पड़ोसी, युवक ने शादी से मना किया तो महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GIRIDIH: झारखंड में महीनों तक महिला का यौन शोषण करने के बाद शादी से इंकार करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। बेवफाई से आहत महिला ने ब्लेड से प्रेम का प्राइवेट पार्ट काट डाला। आनन फानन में खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना अहिल्यापुर के ताराटांड़ गांव की है।


बताया जा रहा है कि ताराटांड़ गांव की रहने वाली 32 वर्षीय घनश्याम राय का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घनश्याम राय शादी का झांसा देकर महीनों तक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इस बात की जानकारी जब महिला के पति को हुई तो उसने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।


परेशान होकर महिला अपने प्रेमी के पास पहुंची और उसपर शादी का दबाव बनाया। महिला द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और किसी भी हाल में साथ रखने से मना कर दिया। प्रेमी की बेवफाई से आहत महिला ने अपने पर्स में रखा ब्लेड निकाला और प्रेमी के गुप्तांग पर वार कर दिया। 


इस घटना के बाद युवक लहूलुहान होकर चीखने चिल्लाने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें