ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

झारखंड में दलित युवती के साथ हैवानियत, लड़की को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा

GIRIDIH: खबर झारखंड के गिरीडीह से आ रही है, जहां एक दलित युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। युवती के प्रेमी और उसके परिजनों ने उसे निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर बेरहमी से

झारखंड में दलित युवती के साथ हैवानियत, लड़की को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GIRIDIH: खबर झारखंड के गिरीडीह से आ रही है, जहां एक दलित युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। युवती के प्रेमी और उसके परिजनों ने उसे निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की नावाडीह के रहने वाले श्रवण कुमार स प्रेम करती थी। दोनों की फोन पर अक्सर बाते होती रहती थीं। इसी बीच दो श्रवण के परिजनों ने फोन कर युवती को उठा लेने की धमकी दी। अगले दिन गुरुवार को श्रवण ने भी फोन पर पीड़िता के साथ गाली गलौज की। इसके बाद युवती जैसे ही घर से निकली श्रवण और उसके परिजनों ने उसे धर दबोचा और जबरन उठाकर अपने घर ले गए। जहां आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।


मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे प्रेमी के घर से थोड़ी दूर लेजाकर पेड़ से बांध दिया और वहां से फरार हो गए। सुबह जब कुछ महिलाएं खेतों की तरफ जा रही थीं तो उनकी नजर पेड़ से नग्न हालत में बंधी लड़की पर पड़ी और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घालय युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी श्रवण कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें