ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

झारखंड में आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, खूनी संघर्ष में कई लोग घायल

DHANBAD: धनबाद में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही म

झारखंड में आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, खूनी संघर्ष में कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: धनबाद में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना तोपचांची थाना क्षेत्र के कांडीडीह की है।


बताया जा रहा है कि कांडीडीह का रहने वाले युवक,जो पीडीएस दुकान में काम करता था। पड़ोस के रहने वाला एक युवक प्रतिदिन उसे उसके कार्य को लेकर ताने मारा करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और विवाद देखते ही देखते खून खराबे तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए।


आनन-फानन में सभी घायलों को SNMCH में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। पूरे मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दी गई है। थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें