ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

झारखंड में लूट की बड़ी वारदात, हथियार दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए 29 लाख रुपए

RAMGARH: इस वक्त की बड़ी खबर रामगढ़ से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर 29 लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार ह

झारखंड में लूट की बड़ी वारदात, हथियार दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए 29 लाख रुपए
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RAMGARH: इस वक्त की बड़ी खबर रामगढ़ से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर 29 लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने एक गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया है। लूट की इस बड़ी घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ के झंडा चौक के पास स्थित LIC ऑफिस के 29 लाख रुपए कैश वैन में लोड किए जाने थे। एलआईसी ऑफिस के बाहर कैश वैन पहले से खड़ी थी। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में जैसे ही रुपए एलआईसी कार्यालय से कैश वैन में रखने के लिए ले जाया जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जिसका फायदा उठाते हुए बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामगढ़ थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की शिनाख्त के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें