ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

झारखंड: 39 दुर्लभ कछुआ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, देवघर एयरपोर्ट से पुलिस ने दबोचा

DEOGHAR: खबर देवघर से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट से दुर्लभ प्रजाति के कछुआ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 39 कछुआ क

झारखंड: 39 दुर्लभ कछुआ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, देवघर एयरपोर्ट से पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DEOGHAR: खबर देवघर से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट से दुर्लभ प्रजाति के कछुआ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 39 कछुआ को बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सभी कछुआ को वन विभाग को सौंप दिया है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। बरामद कछुआ की कीमत लाखों में बताई जा रही है।


दरअसल, कुंडा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर एयरपोर्ट पर कछुआ की तस्करी का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने जब इसकी छानबीन की तो मामले को सही पाया। तीन तस्कर कछुआ की बेंचने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। पुलिस ने जब तीनों को रोककर पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। जब उनकी तलाशी ली गई तो तस्करों के पास से दुर्लभ प्रजाति के 39 कछुआ को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने लेकर चली गई।


पुलिस द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद कुंडा थाने पहुंची और सभी कछुआ को कब्जे में लेकर उन्हें अपने साथ ले गई। तस्करों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कछुआ को खरीदने वाले कौन लोग हैं। गिरफ्तार तीनों तस्कर देवीपुर थाना क्षेत्र के बेहराकट्टा के रहे वाले बताए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें