ब्रेकिंग
गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीगोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Bihar Crime News: बिहार में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष, पीट-पीटकर युवक की हत्या, दो घायल

Bihar Crime News: जहानाबाद के रामसे बिगहा गांव में गेहूं सुखाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के रामसे बिगहा गांव में सोमवार सुबह गेहूं सुखाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पक्ष के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के कईल यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 


इस हमले में कईल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपी धर्मबीर यादव को गिरफ्तार किया है।


मृतक कईल यादव की पत्नी और बेटे ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से कल गेहूं सुखाने के दौरान कहासुनी हुई थी, जब गेहूं बारिश में भीग गया था। उसी बात को लेकर कल शाम को भी मारपीट की गई थी। आज सुबह मामला और बिगड़ गया और करीब 15 से 20 लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद कल्पा थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।

जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें