ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Crime News: दो राज्यों में वांटेड इनामी बदमाश अरेस्ट, बिहार-झारखंड की पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा

Bihar Crime News: बिहार झारखंड में लूट और छिनतई के कई मामलों के फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी चंदन पासवान को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी चंदन पासवान को जमुई-लखीसराय सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।


चंदन पासवान पर संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है, जो रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास यात्रियों को सुनसान स्थानों पर ले जाकर लूटपाट करता था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वेलसर गांव निवासी कृष्णा पासवान के पुत्र चंदन पासवान के रूप में की गई है। 


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मदन आनंद ने बताया कि चंदन पासवान के खिलाफ पटना के कोतवाली थाना सहित जमुई जिले के मलयपुर, सोनो, जमुई थाना क्षेत्रों के अलावा बिहार और झारखंड के कई जिलों में लूट और छिनतई के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी चंदन पासवान जमुई और लखीसराय सीमा क्षेत्र में छिपा हुआ है। 


एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सटीक छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी अभियान में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महेश कुमार तथा जिला आसूचना इकाई की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें