ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

शर्मनाक! इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं से गैंगरेप, 3 दोस्तों को नहर में फेंका, एक की मिली डेड बॉडी

Karnataka Gangrape: कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप की खबर है। आरोपियों ने तीन अन्य लोगों को नहर में फेंक दिया।

Karnataka Gangrape
इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं से गैंगरेप
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Karnataka Gangrape: देश एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। कर्नाटक में इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना हम्पी के पास स्थित लोकप्रिय सनापुर झील के किनारे की है। खबरों के मुताबिक गुरुवार रात में तीन पुरुषों ने दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया।


पीड़ितों में एक 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक है वहीं दूसरी महिला एक 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका है। यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई जब महिलाएं उस स्थान पर तारों को देख रही थीं। आरोपियों ने महिलाओं के साथ मौजूद तीन अन्य दोस्तों पर भी हमला किया और उन्हें नहर में धकेल दिया। इनमें से एक की मौत हो गई है। उनमें से एक, डेनियल, संयुक्त राज्य अमेरिका से था।


वहीं ओडिशा का एक अन्य पर्यटक, जो अपराध के समय महिलाओं के साथ था, नहर में फेंके जाने के बाद से लापता है। महिलाओं के साथ एक महाराष्ट्र का यात्री भी था जो घायल है। 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और चार अन्य दोस्त रात के खाने के बाद तुंगभद्रा पास की नहर के पास तारों को देखने गए थे, तभी घटना को अंजाम दिया गया।


पीड़िता ने बताया कि बाइक सवार  तीन युवक उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिल सकता है। जब होमस्टे संचालिका ने उन्हें बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो पुरुषों ने 100 रुपये की मांग की। जब उन्होंने मना कर दिया, तो बहस शुरू हो। फिर आरोपियों ने महिलाओं पर हमला करके घटना को अंजाम दिया और फिर बाइक से भाग गये। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें