Bihar crime news: बिहार के गया जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतर जिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, चार्जर और अन्य चोरी के सामान बरामद किए हैं।
इस मामले में सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टेक्निकल सेल की सहायता से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें ये गिरफ्तारियां हुईं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर गया, जहानाबाद और नवादा जिलों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल किया है। एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। स्पेशल टीम और टेक्निकल सेल की मदद से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
---



