ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

इंदौर में अतुल सुभाष जैसा केस..पत्नी-साली की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

Indore Suicide Case: मध्यप्रदेश के इंदौर से बेंगलुरू के अतुल सुभाष जैसा केस सामने आया है। अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया है।

Indore Suicide Case
इंदौर में युवक ने की खुदकुशी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Indore Suicide Case: इंदौर में एक युवक ने पत्नी और साली की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। इंदौर के न्यू गोविंद कॉलोनी में रहने वाले 28 साल के नितिन पड़ियार नाम के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। नितिन की कहानी बेंगलुरू के अतुल सुभाष से काफी मिलती जुलती है। मौत से पहले नितिन ने एक लेटर लिखा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और साली पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

नितिन ने लेटर में लिखा है कि वह अपनी पत्नी और सालियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने जा रहा है। उसने युवाओं से अपील भी की है कि वह शादी बिल्कुल न करें। आत्महत्या से पहले छोड़े गए कथित लेटर में नितिन ने लिखा है कि, ‘‘मैं नितिन पड़ियार भारत सरकार से यह विनती करता हूं कि भारत का कानून बदलें क्योंकि महिलाएं इस कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। अगर आपने यह कानून-व्यवस्था नहीं बदली, तो रोज कई लड़के और उनके परिवार उजड़ते रहेंगे।’’ पड़ियार ने इस पत्र में यह भी कहा, ‘‘भारत के सभी युवाओं से मेरा निवेदन है कि शादी ना करें और अगर करते भी हैं तो एग्रीमेंट बनवाकर शादी करें।’’ पत्र में आगे कहा गया है, ‘‘अगर किसी को यह समझ आए कि मेरे साथ बुरा हुआ है, तो मेरे मरने के बाद मुझे न्याय दिलाए और अगर समझ ना आए, तो खुद की बारी का इंतजार करे।’’

आपको बता दें कि नितिन पड़ियार ने करीब पांच साल पहले राजस्थान की रहने वाली हर्षा नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी और फिर वह परिवार की बिना जानकारी के लिवइन में रहने लगे, बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि 2023 में हर्षा अपने बेटे को लेकर राजस्थान में अपने परिवार से मिलने गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। हर्षा ने तलाक का एक नोटिस भेजा था, जिसमें उसने नितिन के बड़े भाई सूरज और माता-पिता पर आरोप लगाते हुए 30 लाख रुपए की डिमांड की थी। इस नोटिस के बाद से ही नितिन तनाव में चल रहा था। दोनों के तलाक का मामला फिलहाल इंदौर कोर्ट में चल रहा था, जहां हर्षा नितिन से 30 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। लेकिन सोमवार की रात नितिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नितिन के परिवार वालों ने बेटे को इंसाफ दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें