ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

इंडो-नेपाल बॉर्डर में SSB की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को दबोचा

MADHUBANI: भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इन दोनों युवकों के पास से एक

इंडो-नेपाल बॉर्डर में SSB की कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से 4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इन दोनों युवकों के पास से एक स्कूटी भी बरामद किया गया है। दोनों को पुलिस के हवाले किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। 


मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकीनगर में एसएसबी ने इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित महिनाथपुर गांव से दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों जिस स्कूटी पर सवार थे उसे भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव मजहरी टोले के रहने वाले रंजीत कामत एवं दीपू सहनी के रूप में की है। जब सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दोनों युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उनके पास से 4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। 


जिसके बाद दोनों को बासोपट्टी थाने के हवाले किया गया। एसएसबी ने जब पूछताछ की तब तस्करों ने बताया कि उसने महिनाथपुर गांव के अशोक महतो से ब्राउन शुगर खरीदा था। दोनों खुद ब्राउन शुगर का सेवन करते हैं। बता दें कि ब्राउन शुगर बिहार में प्रतिबंधित है। इसकी खरीब-बिक्री करना कानूनन अपराध है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि दोनों तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें