ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Patna Crime News: पटना में ICICI बैंक मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत, बेउर इलाके से मिला शव; हत्या की आशंका

Patna Crime News: पटना में ICICI बैंक के मैनेजर अभिषेक वरुण का शव संदिग्ध हालत में बेउर इलाके से बरामद हुआ। परिवार को रात 1 बजे एक्सीडेंट की सूचना देने के बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। ICICI बैंक के मैनेजर अभिषेक वरुण का शव बेउर जेल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


अभिषेक वरुण, पटना के कंकड़बाग इलाके के रहने वाले थे। बीती रात वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रामकृष्ण नगर इलाके में एक पार्टी में शामिल हुए थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने अपने परिवार को घर भेज दिया, जबकि वे खुद पार्टी में रुक गए।


रात 1 बजे, अभिषेक ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद से परिवार ने उन्हें ढूंढना शुरू किया और पटना के कई अस्पतालों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह के वक्त, उनका शव पटना के बेउर क्षेत्र में बरामद किया गया।


परिजनों की ओर से अभिषेक की गुमशुदगी की शिकायत कंकड़बाग थाना में FIR संख्या 642/25 के तहत दर्ज कराई गई थी। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें