ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

झगड़े के बाद पति ने किया पत्नी का मर्डर, शव के साथ बिताई पूरी रात..फिर खुद पहुंच गया थाने

Tripura crime news: त्रिपुरा में एक पति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया..फिर रात भर शव के साथ कई घंटे बिताए फिर पुलिस थाने भी खुद पहुंच गया।

 Tripura crime news
सांकेतिक तस्वीर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tripura crime news: त्रिपुरा के अगरतला से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 40 साल के एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मर्डर के बाद पूरी रात उसने पत्नी की डेड बॉडी के साथ बिताई फिर खुद ही पुलिस थाने पहुंच कर अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी श्यामल दास पश्चिम त्रिपुरा जिले के आमतली पुलिस थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, दास का पारिवारिक मामलों को लेकर अपनी पत्नी स्वप्ना से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गुस्से में आकर उसने पत्नी पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी को बताने के बजाय वह पूरी रात शव के साथ घर में ही रहा। अगले दिन दोपहर को आरोपी थाने पहुंचा।


थाने पहुंच कर उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी पत्नी घर के अंदर खून से लथपथ पड़ी है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें