Bihar News: ट्रैक्टर पार्ट्स चोरी का पर्दाफाश, ग्रामीणों की सतर्कता से एक चोर पकड़ाया; दूसरा फरार Bihar News : अब किसानों को ऑनलाइन मिलेगी हर जानकारी, ऐसे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत Bihar News: बिहार के इस जिले में रेडिमेड गारमेंट्स इकाई को मिली मंजूरी, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम Bihar News: बिहार के इस जिले में रेडिमेड गारमेंट्स इकाई को मिली मंजूरी, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम BIHAR NEWS : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर अब आय से अधिक संपत्ति का केस, 3.38 करोड़ की अवैध संपत्ति उजागर; छापेमारी जारी Bihar News: तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा वकीलों का धरना प्रदर्शन खत्म, न्याय व्यवस्था में सुधार की उम्मीद Chirag Paswan : चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने किया बड़ा एलान, कहा - मेरा बेटा PM बनें यह मेरा सपना Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजन केस में नया ट्वीस्ट, अब हाईकोर्ट जाएगी CBI की टीम; जानिए... क्या है वजह Bihar News : मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 एसकेएमसीएच रेफर; प्रशासन में हड़कंप Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा
15-Mar-2025 06:32 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार के वैशाली में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। पत्नी का दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। होली के दिन पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते पति ने सुन लिया था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। पति ने पत्नी की जमकर क्लास लगा दी। पति के फटकार से गुस्साईं पत्नी ने किचन से धारदार चाकू लाई और पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।
लिंग काटे जाने के बाद पति की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव की है। जहां पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने धारदार चाकू से पति का लिंग काट दिया जिससे पति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से गहन पूछताछ के बाद कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मिथिलेश पासवान के पत्नी प्रियंका देवी किसी दूसरे लड़का से बात कर रही थी। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार चाकू से पति का लिंग काट दिया।
मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में मिथिलेश पासवान को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।