ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

हथियारबंद अपराधियों ने पार्षद पति को गोलियों से भून डाला, हत्या से इलाके में हड़कंप

NALANDA: अपराधियों ने देर शाम गोलियों से छलनी कर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर के पास की है। मृतक

हथियारबंद अपराधियों ने पार्षद पति को गोलियों से भून डाला, हत्या से इलाके में हड़कंप
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: अपराधियों ने देर शाम गोलियों से छलनी कर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर के पास की है। मृतक की पहचान वार्ड पार्षद पति के रूप में हुई है। सिलाव थाना क्षेत्र के सिलावव डीह गांव निवासी 32 वर्षीय चितरंजन सिंह को अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी बेबी देवी सिलाव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 की पार्षद हैं। मृतक चितरंजन सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है वह कई मामलों का अभियुक्त बताया जा रहा है। 

दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडपपुर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अपराधियों ने वार्ड पार्षद के पति को गोलियों से भून डाला। बताया जाता है कि बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग से कुंडलपुर की ओर जाने के दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने चितरंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवास सुनते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद चितरंजन सिंह को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पार्षद पति चितरंजन सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चितरंजन के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गया जिले में एक मामले में उसे सजा भी सुनायी जा चुकी है। सजा के खिलाफ उसने उच्च न्यायालय में अपील की थी और फिलहाल जमानत पर थे। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। 


टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें