ब्रेकिंग
बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कारबिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

गुमला में पीट-पीटकर युवक की हत्या, 5 दिन बाद होने वाली थी शादी

GUMLA: गुमला में अज्ञात लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव में हत्या की इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग प्रेम-प्रसंग को हत्या

गुमला में पीट-पीटकर युवक की हत्या, 5 दिन बाद होने वाली थी शादी
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: गुमला में अज्ञात लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव में हत्या की इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग प्रेम-प्रसंग को हत्या का कारण बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घर के चिराग की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है जिसकी शादी 5 दिन बाद होनी थी। घर में शादी का माहौल था। परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे थे। तभी परिजनों को यह सूचना मिली की रवि की हत्या कर दी गयी है। अज्ञात लोगों ने उसे तब तक पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गयी। रवि के दम तोड़ते ही अपराधी मौके से फरार हो गये। 


पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरह यह बात फैल गयी जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके के वारदात इकट्ठा हो गयी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली वे आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और रवि की लाश को देखकर फूट फूट कर रोने लगे। कहने लगे कि अभी 5 दिन बाद ही शादी होने वाली थी और आज हत्या कर दी गयी। घटना के सही कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा और हत्या करने वाले अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें