ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला समेत तीन को फावड़े से काट डाला

Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई है। एक महिला समेत तीन बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

Gorakhpur Triple Murder
गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gorakhpur Triple Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा में ट्रिपल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया। एक महिला समेत तीन बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सनकी पोते ने दो बाबा और दादी को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने एक मवेशी को भी फावड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


गिरघर के पास खेत में तीनों के शव मिले हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई है।  आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। यह घटना झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के पास कोईरान टोला की है।


आरोपी की मां ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। एसपी नॉर्थ ने बातचीत में बताया कि कोईरान टोला में पोते रामदयाल मौर्य ने अपने दादा कुबेर मौर्य, साधु मौर्य और द्रौपदी देवी की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रामदयाल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें