1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 19, 2026, 2:33:20 PM
बिहार में अपराधियों का तांडव! - फ़ोटो Reporter
Bihar Crime News: बिहार पुलिस और सरकार अपराधियों को जहन्नुम पहुंचाने का तो दावा खूब कर रहे हैं लेकिन बेखौफ हो चुके अपराधी इन दावों की हवा निकाल रहे हैं। लगातार हो रहे एनकाउंटर के बावजूद अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। ताजा घटना गोपालगंज से सामने आई है जहां बदमाशों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।
दरअसल, गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने देर रात पिकअप चालक को गोली मारकर एक लाख रुपये लूट लिए गए। घायल चालक को गंभीर हालत में देवरिया रेफर किया गया है। वारदात विजयीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के पास हुई, जहां 5 से 7 की संख्या में आए अपराधियों ने पीछा कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
इस घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। विजयीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के पास देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक पिकअप चालक को गोली मारकर उसके पास मौजूद एक लाख रुपये लूट लिए। गोली लगने से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवरिया रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
घायल चालक ने बताया कि बैकुंठपुर से आने के दौरान कुछ संदिग्ध लोग उसका पीछा कर रहे थे। रास्ते में बैकुंठपुर चौराहे पर पुलिस द्वारा उनका और संदिग्ध लोगों का नाम-पता दर्ज किया गया था। इसके बाद अपराधियों ने कई बार गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसी दौरान महेशपुर मोड़ के पास अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। वारदात के बाद अपराधी गाड़ी में रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
चालक के अनुसार अपराधियों की संख्या 5 से 7 थी और सभी ने अपना चेहरा ढक रखा था। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वरीय अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी और तकनीकी जांच में जुटी हुई है।
घायल चालक ने बताया कि अपराधी बैकुंठपुर से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने कई बार गाड़ी रोकने का प्रयास किया और महेशपुर मोड़ के पास पहुंचते ही गोली मारकर एक लाख रुपये लूट लिए। चालक ने कहा कि सभी अपराधियों ने चेहरा ढका हुआ था, इसलिए वह किसी की पहचान नहीं कर सका। वही पुलिस के वरीय अधिकारी के द्वारा बताया गया है कि फिलहाल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी। सबकी नजर पुलिस की जांच और खुलासे पर टिकी हुई है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज