Hindi News / bihar / saran-news / छपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव...

छपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूद

Chapra Delhi Train: छपरा से आनंद विहार के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद राजीव प्रताप रूडी भी मौजूद रहे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 19, 2026, 3:33:45 PM

Chapra Delhi Train

नई रेल सेवा का शुभारंभ - फ़ोटो Reporter

Chapra Delhi Train: छपरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की उपस्थिति में छपरा से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद राजीव प्रताप रूडी भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नई रेल सेवा शुरू होने से सारण, सीवान, गोपालगंज और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।


इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। बिहार में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के साथ-साथ नई ट्रेनों का संचालन और स्टेशनों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि छपरा से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा और इस नई ट्रेन के संचालन से रोजगार, शिक्षा, व्यवसाय और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों ने नई सेवा की विशेषताओं और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। 


ट्रेन के रवाना होते ही उपस्थित लोगों ने तालियों और जयघोष के साथ इसका स्वागत किया। नई रेल सेवा के शुभारंभ को क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार तथा रेलवे मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा