ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, गैस एजेंसी में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

GOPALGANJ :बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक़्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है. गैस एजेंसी म

गोपालगंज में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, गैस एजेंसी में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ :बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक़्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है. गैस एजेंसी में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना इलाके का है, जहां बुधवार को शाम में अमठा गांव में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण तीनों व्यक्ति जख्मी हो गए हैं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. तीनों का इलाज चल रहा है. 


बताया जा रहा है कि घायलों में दो लोगों की हालत काफी नाजुक है. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि इंडेन गैस एजेंसी में गोलीबारी की गई है, जिसमें ये तीनों शख्स घायल हुए हैं. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सारे अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें