ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया; फिर मुखिया से मांग दी पांच लाख की रंगदारी

Bihar Crime News: गोपालगंज के विशंभरपुर में मुखिया दुर्गावती देवी की दुकान में चोरी के बाद अपराधियों ने धमकी भरा पर्चा छोड़ते हुए 5 लाख की रंगदारी मांगी है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पंचायत की मुखिया को पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी मांगने का तरीका भी बेहद चौंकाने वाला था। पहले मुखिया की किराना दुकान में चोरी की गई और फिर वहीं एक धमकी भरा पर्चा छोड़ दिया गया। पूरा मामला विशंभरपुर थाना क्षेत्र का है। 


दरअसल, विशंभरपुर थाना क्षेत्र के दुर्ग मटिहनिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुखिया दुर्गावती देवी की किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात अपराधियों ने न सिर्फ दुकान का ताला तोड़ा, बल्कि भीतर घुसकर सामानों की चोरी की और जाते-जाते एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ गए। इस पर्ची में मुखिया से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। 


अपराधियों ने धमकी देते हुए लिखा है कि यदि तय समय पर रंगदारी नहीं दी गई, तो परिणाम गंभीर होंगे। इस पूरी वारदात की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जिसमें कुछ संदिग्धों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 


इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग सहमे हुए हैं और मुखिया के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस से मांग की जा रही है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें