ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

गोपालगंज में फिर मर्डर, आईटीआई स्टूडेंट की हत्या

GOPALGANJ : गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है । गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी के बाद आपराधिक वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आईटी स्टूडेंट की हत्य

गोपालगंज में फिर मर्डर, आईटीआई स्टूडेंट की हत्या
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ : गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है । गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी के बाद आपराधिक वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आईटी स्टूडेंट की हत्या हुई है।युवक के परिजनों ने भोरे-कटेया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


गोपालगंज में जमीनी विवाद में अपने मामा के घर आये 17 वर्षीय युवक की चाकुओ से गोदकर जहा निर्मम हत्या कर दी गयी। वही बीच बचाव करने आये मृतक के भाई को भी चाकू और लाठी डंडो से घायल कर दिया गया।


घटना कटैया के अमही बांके गांव की है। 17 वर्षीय मृतक का नाम सफिक अली है। वह यूपी के देवरिया के पिपरा गांव का रहने वाला था। मृतक सफिक आईटीआई का छात्र था। वह अपने मामा के घर छुट्टी में आया हुआ था। यहां लॉक डाउन की वजह से अपने घर वापस नहीं जा सका था, आज ही वह अपने गांव वापस जाने वाला था। लेकिन जाने से पहले ही उसकी चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी।


मृतक के ममेरे भाई मुस्तफा अली के मुताबिक उसके घर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए कल शनिवार को कटैया थानाध्यक्ष और कटेया सीओ की मौजूदगी में सुनवाई होने वाली थी। कटैया थानाध्यक्ष व सीओ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा था फैसला दोनों पक्षों में से जिसके तरफ होगा। उसका जमीन पर मालिकाना हक हो जायेगा। 


लेकिन आज शुक्रवार को ही फैसला होने से पहले गांव के ही दबंग ओमप्रकाश ओझा उर्फ़ छुरी ओझा और रामायण ओझा सहित एक दर्जन लोगो ने उनके परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मृतक के भाई मुस्तफा के मुताबिक दबंगों ने हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और विरोध करने पर मुस्तफा को सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि वह खुद गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। 


बहरहाल मृतक के शव को परिजन भोरे कटेया मार्ग पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैऔर आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे है। मौके पर कटैया पुलिस पहुंचकर लोगो को समझाने का प्रयास कर रही है। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें