ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: जीजा ने चाकू गोदकर ले ली साले की जान, पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचा था युवक

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के जलालपुर गांव में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान महिला ने अपने भाई को ससुराल बुलाया, जहां विवाद के दौरान जीजा ने चाकू मारकर साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में एक जीजा ने अपने ही साले की चाकू गोदकर जान ले ली। मृतक युवक बहन और उसके पति के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बहन के ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और जीजा ने साले को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है।


दरअसल, सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक दुखद घटना घटी है, जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने भाई को ससुराल बुलाया था। महिला का भाई रितेश राम, ससुराल पहुंचा, तो जीजा शैलेश राम के साथ उसका विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस मारपीट के दौरान जीजा शैलेश ने चाकू निकालकर रितेश पर हमला कर दिया। 


चाकू लगने से रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जीजा शैलेश को गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ 2  सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि यह घटना आपसी विवाद के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके। 

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें